फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में मिलेगी मॉडर्न बस क्यू शेल्टर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य, सेक्टर 68-95 और 99-115 तक बन रहे 154 बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन

33 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) दिसंबर तक न्यू गुरुग्राम में 154 बस क्यू शेल्टर बनाने का काम पूरा कर लेगा। मॉडर्न बस क्यू शेल्टर में बसों के आवागमन के लिए डिस्प्ले सिस्टम भी लगे होंगे। जीएमडीए सेक्टर-68-95 और 99-115 में 154 बस क्यू शेल्टर का निर्माण करा रहा है।

जीएमडीए शहर में परिवहन सेवाओं को बेहतर करने में जुटा हुआ है। शहर में बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जानी है और नई बसों का संचालन न्यू गुरुग्राम में किया जाना है। इसी को ध्यान में रखकर जीएमडीए न्यू गुरुग्राम में 154 बस क्यू शेल्टर का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) के साथ सेक्टर-68 से 95 में लगभग 80 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं। अपर द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर 99-115 में 74 बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इस पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए के अनुसार 70 फीसदी बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बस क्यू शेल्टर होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
बस क्यू शेल्टर का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर बनने से सिटी बस सेवा के संचालन में राहत मिलेगी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड की लगभग 150 बसें गुरुग्राम में 25 मार्गों पर चल रही हैं। इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों के मिलने की उम्मीद है। -आरडी सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक कर्नल,मोबिलिटी डिवीजन
विज्ञापन


बस ले-बाय का प्रावधान

बस रुकने के दौरान, मुख्य मार्ग पर चल रहे यातायात और वाहन की आवाजाही में किसी भी बाधा से बचने के लिए जगह की उपलब्धता के अनुसार बस ले-बाय का निर्माण कराया जा रहा है। बस क्यू शेल्टर में बस स्टॉप के लिए एक समर्पित जगह मिलेगी। बसों में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, बस क्यू शेल्टर पर बसों के आवागमन को लेकर डिस्प्ले सिस्टम भी लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें