फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आधुनिक स्वाद और आकर्षक डिज़ाइन में बिक रहे मोदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट, खोवा, चॉकलेट, बूंदी के स्वाद में मिल रहे
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। घर-घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान गणेश की मूर्ति लाने से लेकर पूजा-सामग्री की खरीदारी, साफ-सफाई, और सजावट का काम शुरू हो चुका है। वहीं, गणपति बप्पा को प्रिय मोदक की मांग बाजारों में तेजी से बढ़ रही है। मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के मोदक सजने लगे हैं।






पारंपरिक उबले हुए मोदक के साथ-साथ अब फ्राइड मोदक, चॉकलेट मोदक, ड्राई फ्रूट्स मोदक, नारियल मोदक, और पनीर मोदक जैसी वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि अब मोदक पारंपरिक स्वाद से आगे बढ़ते हुए आधुनिक स्वाद और आकर्षक डिज़ाइन में भी बिक रहे हैं। चॉकलेट, केसर, पिस्ता और काजू से भरपूर इन मोदकों को खासतौर पर युवा और बच्चों में काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जहां बात कीमत की हो तो बाजार में मोदक की कीमतें 30 रुपये प्रति पीस से शुरू होकर गुणवत्ता और सामग्री के अनुसार 1800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही हैं। ड्राई फ्रूट्स और प्रीमियम इंग्रीडिएंट से बने मोदक की कीमतें सबसे अधिक हैं। सदर बाजार के दुकानदारों ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स मोदक और नारियल मोदक की मांग इस बार अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें