फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो में बैठे युवक से मोबाइल झपटा, बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, सेक्टर-53 थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रहे युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना 20 अप्रैल की रात कन्हई गांव की बत्ती और अंबेडकर बत्ती के बीच हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-51 निवासी युवांश सोलंकी ने शिकायत में बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे साउथ प्वाइंट मॉल से ऑटो में घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के समय अंधेरा होने के कारण भी बाइक की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें