फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा फर्जीवाड़ा : रिकवरी राशि जमा पर कार्रवाई अब भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ग्राम पंचायत नगीना में मनरेगा कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व सरपंच नसीम खान द्वारा 2 लाख 28 हजार 994 रुपये की रिकवरी राशि मनरेगा योजना के खाते में जमा करा दी गई है। यह जानकारी 10 मई 2026 को जारी एक आधिकारिक पत्र में सामने आई है।
विज्ञापन




पत्र के अनुसार वर्ष 2016 से 2022 के दौरान फर्जी जॉब कार्ड बनाने, फर्जी मस्टरोल भरने, एक व्यक्ति के नाम पर कई जॉब कार्ड जारी करने तथा एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर कार्य दर्शाने जैसी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। मामले में तत्कालीन बीडीपीओ, एपीओ, जेई, लेखा सहायक, बैंक मैनेजर और ठेकेदारों की भूमिका की जांच की भी मांग उठी है। हालांकि रिकवरी राशि जमा होने के बावजूद पूर्व सरपंच और कथित गबन में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें