फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने निगम अधिकारियों को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में पिछले काफी समय से लंबित विकास कार्यों और जरूरी सुविधाओं को लेकर की जा रही हीलाहवाली के मामले में गुरुग्राम विधायक ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में विधायक सुधीर सिंगला ने सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने सभी अधिकारियों से उनके इलाके में लंबित कार्यों की जानकारी ली, जिसमें कई कार्य पिछले काफी समय से लंबित पाए गए। इस पर विधायक ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जो जनता के काम नहीं करेगा वह यहां नहीं रहेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों गृह व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के नगर निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद से ही निगम प्रशासन में बेचैनी का माहौल है। उच्च स्तर पर निचले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के काम-काज की समीक्षा की जा रही है। तो वहीं, जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर अधिकारियों को तलब कर लेखा-जोखा ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को विधायक सुधीर ने भी नगर निगम के जोन-1 व जोन-2 के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों ही जोन के निगम पार्षद भी मौजूद रहे और पार्षदों ने विधायक के समक्ष अधिकारियों की लापरवाही व अपने-अपने इलाकों में लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया।
इन विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विधायक ने जोन-1 व जोन-2 के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सीवर लाइन, क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन को दुरुस्त करने, सड़क की मरम्मत समेत अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों के स्तर से बेवजह रोककर रखी गई फाइलों को लेकर पार्षदों व विधायकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, अधीक्षण अभियंता, चीफ इंजीनियर, दोनों जोन के संयुक्त आयुक्त, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर समेत अन्य अधिकारी व निगम पार्षद ब्रह्म यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें