अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-34 में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने तीन गलियों में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य के अंतर्गत सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही, नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सुरेखा चौहान सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।