फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दादी सती चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए की न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-85/86-89/90 चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना
विज्ञापन

नंबर गेम -39.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे, दो साल में बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर स्थित सेक्टर-85/86-89/90 चौक (दादी सती चौक) पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। इस पर करीब 39.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे बनाने में दो साल का समय लगेगा। फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर को जोड़ने वाली (मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर) सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इस सड़क को जीएमडीए ने नए सिरे से बनवाया है और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। आईएमटी होने से इस रोड पर अब वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। इसे देखते हुए जीएमडीए ने दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

नॉइज बैरियर भी लगाए जाएंगे
छह लेन का फ्लाईओवर करीब 840 मीटर लंबा होगा। फ्लाईओवर पर नॉइज बैरियर भी लगाए जाएंगे, जिससे आसपास के क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण कम होगा। मेन फ्लाईओवर 840 मीटर लंबा और छह लेन का होगा। इसके साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाने वालों को राहत मिलेगी। आईएमटी मानेसर के औद्योगिक संस्थानों और इसके साथ विकसित हो रहे सेक्टरों के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा आंबेडकर चौक पर भी फ्लाईओवर निर्माण की योजना है और इसका भी जल्द टेंडर जारी होने की उम्मीद है।

अंडरपास का होगा विकल्प
जीएमडीए ने दादी सती चौक पर पहले फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में इसमें अंडरपास निर्माण पर भी विचार किया गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि अंडरपास के दोनों ओर पिलर के साथ दीवार का प्रावधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में अंडरपास बनाने में कोई परेशानी न आए। फ्लाईओवर निर्माण की योजना को पिछले साल जुलाई में जीएमडीए बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी दी गई थी। यह जंक्शन दक्षिण में एनएच-48, पूर्व में द्वारका एक्सप्रेसवे, उत्तर की ओर एनएच-352W (पटौदी हाईवे) और पश्चिम में वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है।

-
फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। दादी सती चौक पर फ्लाईओवर बनने से न्यू गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। -अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए


न्यू गुरुग्राम में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दादी सती चौक पर फ्लाईओवर बनने से न्यू गुरुग्राम के साथ आईएमटी मानेसर के लोगों को भी राहत मिलेगी। -सतीश यादव, कारोबारी, सेक्टर-64
विज्ञापन


गुरुग्राम जैसे शहर में सड़क और फ्लाईओवर जैसे काम काफी पीछे चल रहे हैं। लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सरकार के विकास के दावे अभी फाइलों में ही हैं। -निशित कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा युवा कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें