अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम के समग्र विकास, जनहित और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने गुरुग्राम में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से गुरुग्राम में जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।