संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम, बादशाहपुर, सोहना और बिलासपुर में भी छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुईं। बस स्टैंड के पास झुग्गी में मीट की दो दुकानों में आग लगा दी गई थी । पीड़ित ने शुक्रवार रात मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार पथरेड़ी निवासी सिकंदर ने बिलासपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उन्होंने और उनके भतीजे नीरज ने गांव के ही पृथ्वी सिंह से खाली जगह किराए पर लेकर दो झुग्गियां बनाई हैं। यहां वह मीट बेचते हैं। छह अगस्त को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन देखा कि झुग्गियां जल चुकी थीं। उसकी व नीरज की दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था।