फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ी के खेत में जाने पर दो बहनों से बदसलूकी, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। क्षेत्र के एक गांव में खेत में घोड़ी के घुस जाने पर एक पक्ष के लोगों ने दो सगी बहनों से बदसलूकी व मारपीट की। आरोप है कि दोनों के कपड़े तक फाड़ डाले व बाल पकड़कर उन्हें गली में घसीटा। पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज कर पीड़िताओं का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

पटौदी के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसने अपने घर में एक घोड़ी पाल रखी है। शुक्रवार को घोड़ी गांव के ही बंटी के खेत में चली गई। इस पर बंटी, उसका बेटा बबूल व इनका साथी नरहेड़ा निवासी कालूराम घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उससे व उसकी छोटी बहन से बदसलूकी व मारपीट की। दोनों बहनों की मां व भाई बीचबचाव करने आ गये। इस पर आरोपियों के साथ उनके परिवार की चार महिलाएं सुमित्रा, रेखा, शीला व आशा भी आ गईं।
आरोप है कि चारों महिलाओं ने तीन आरोपी युवकों के साथ मिलकर दोनों बहनों के कपड़े फाड़ डाले। दोनों को बालों से पकड़कर गली में घसीटा। बीच-बचाव कर रहे भाई व मां से भी मारपीट की। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों बहनों के बयानों के आधार पर चारों महिलाओं व तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें