गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के लिए चलाए गए अभियान में सोमवार को 200 केंद्रों पर 11622 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि अब तक 414997 लोग टीका लगवा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए टीकाकरण की रफ्तार अब काफी तेज कर दी गई है।
सोमवार को 45 साल से ऊपर के 10314 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 5201 लोगों को पहली व 2895 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 1058 लोगों को पहली डोज व 1107 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सोमवार को जिले में 338 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर को पहली डोज 267 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज 49 दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर सोमवार तीन स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाया गया।