फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो निर्माण करने वाली कंपनी को कास्टिंग यार्ड के लिए मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 33 नाहरपुर रूपा गांव में बनेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का कास्टिंग यार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो निर्माण करने वाली कंपनी को कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए पांच हेक्टेयर जमीन सेक्टर-33 में दी है। यहां पर निर्माण कंपनी गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कास्टिंग यार्ड/ बैचिंग प्लांट बनाने के लिए सेक्टर-33 स्थित नाहरपुर रुपा गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) में करीब पांच हेक्टेयर जमीन गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड को अस्थायी तौर पर दी हुई है। मेट्रो निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड-रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड यहां पर गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी। जीएमआरएल ने पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक कॉरिडोर निर्माण कराएगी। इसके लिए कंपनी ने सेक्टर-44 के पास पाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। कंपनी निर्माण कार्य में और मशीनरी बढ़ा रही है और तीन-चार जगहों पर पिलर निर्माण का जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कंपनी को जीएमआरएल जमीन उपलब्ध करा दी है ताकि मशीनरी और अन्य सामानों को रखा जा सके। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में 28.5 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें मिलेनियम सिटी मेट्रो, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव व सेक्टर-9 स्टेशन बनने हैं। हालांकि मेट्रो डिपो के लिए भी 41 एकड़ जमीन जीएमआरएल को सेक्टर 33 में एचएसवीपी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें