गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक हफ्ते में शराब पीकर वाहन चलाने पर छह महिला समेत 525 वाहन चालकों के चालान किए। यह अभियान यातायात पुलिस की तरफ से 15 से 21 सितंबर के बीच में चलाया गया। शहर भर में विभिन्न जगहों पर यातायात पुलिस की तरफ से नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की गई थी। चालान करते हुए यातायात पुलिस ने एक वाहन को जब्त भी किया है। संवाद