फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विकास मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद एडवोकेट ने मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जावेद एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को मेवात क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद जावेद खान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से मेवात क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि मेवात के विकास और युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष कार्यों की आवश्यकता है, जिस पर सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें