फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवार पर सरिया और लाठी से किया हमला, कई घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव आटा में बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। इससे एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी शौकीन पुत्र मल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 मई की शाम उसकी बकरी पड़ोसी जग्गी के घर के सामने चली गई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बेटी साहिना के सामने बकरी को सरिया से पीटा, जिससे बकरी की मौत हो गई। अगले दिन जब शौकीन और उसका बेटा मोहब्बत आरोपियों से बात करने उनके घर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद जग्गी, आनंद, शिवा और 5-7 अन्य लोगों ने लोहे की रॉड, सरिया और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में शौकीन, उसके भतीजे जाबिद व मुस्तकीम, भाई रहीस और बेटी साहिना घायल हो गए। आरोप है कि साहिना को जबरन घर के अंदर खींचने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित परिवार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सीएचसी नूंह और बाद में गंभीर हालत में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी दया चंद का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने के बाद 3 नामजद व 5-7 अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें