फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राथमिक शिक्षकों की मांगों के संबंध में विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक प्रजापति के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोहना विधायक तेजपाल तंवर को ज्ञापन सौंपकर हरियाणा सामान्य तबादला नीति में संशोधन की मांग की।

शिक्षकों का मुख्य विरोध नई नीति में जोन के स्थान पर ब्लॉक को इकाई बनाने को लेकर है। इस प्रावधान के कारण, किसी ब्लॉक में 15 वर्ष सेवा पूरी कर चुके शिक्षक वहां दोबारा विकल्प नहीं चुन सकेंगे, जिससे उनके विस्थापन का खतरा बढ़ गया है। जिला कोषाध्यक्ष अशोक कादियान ने बताया कि 2016 के बाद से तबादला प्रक्रिया में अत्यधिक देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव विनोद ठाकरान और प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग ने मांग की है कि अंतर-जिला तबादलों में सभी जिलों को शामिल किया जाए और यह प्रक्रिया वरिष्ठता व बैच के आधार पर हो। इसके अतिरिक्त, टीजीटी संस्कृत और अंग्रेजी की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग भी की गई। विधायक ने इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर रामचंद्र यादव, खंड गुरुग्राम प्रधान विनोद शौकीन, पूर्व कोषाध्यक्ष बलविंदर धारीवाल, खंड सोहना प्रधान शिव कुमार शर्मा, जिला उपप्रधान युधिष्ठिर कुमार, जोगिंदर सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें