द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित। वि
- महिला महाविद्यालय में लगाए पौधे, द्रोणाचार्य कॉलेज में 200 विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिले के शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों सहित करीब 70 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में करीब 200 विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों पर सफाई रखने और कचरे का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया।
संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह-
अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, मजबूत पासवर्ड अपनाने और विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और एसएमएस पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित। वि