फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवादा के स्टेडियम में खेलों के जरिये दिया गया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त आयोजित हुईं नगर निगम और नागरिकों के बीच खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मानेसर के गांव नवादा स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को नगर निगम मानेसर की ओर से स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान नागरिकों और नगर निगम कर्मियों के बीच क्रिकेट, रस्साकशी और मटका रेस के मुकाबले हुए। खास बात यह रही कि पूरे स्टेडियम में एक भी सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं दिखाई दिया। स्टेडियम में आमने-सामने नागरिक और निगम कर्मी थे लेकिन सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त आयोजन ने मैच जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और पार्षद प्रताप सिंह ने क्रिकेट मैच में शॉट लगाकर की। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और पार्षद प्रताप सिंह का फूलमालाएं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि इस तरह के दोस्ताना खेल आयोजनों से नागरिकों और नगर निगम प्रशासन के बीच संवाद और आपसी संबंध मजबूत होते हैं। खेल लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। इससे आपसी बातचीत और सहयोग की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेल एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना जरूरी है। नागरिकों और नगर निगम कर्मचारियों के मिलकर काम करने से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है।
महिला सफाई कर्मचारियों के लिए मटका रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुष सफाई कर्मचारियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई। खेल गतिविधियों के दौरान कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एमसीएम-11 ने सिटीजन-11 को हराया

इस दौरान एमसीएम-11 और सिटीजन-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सिटीजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीएम के सामने 63 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीएम इलेवन की ओर से नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 48 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें