फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली तथा मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाली होनहार छात्राओं को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गोल्डी शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजूदीन तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की खुशी में मिठाइयाँ वितरित की गईं। गोल्डी शर्मा ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। प्रधानाचार्य राजूदीन एवं शिक्षकों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद