फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारे ने बढ़ाया पारा, आंधी बनी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
42 डिग्री तापमान ने शहर के लोगों को झुलसाया, धूप और उमस ने किया परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय चली लू ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया था, जिसके चलते कई इलाकों में लू का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार, 4 जुलाई तक शहर में तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े से ढकें, पर्याप्त पानी पीते रहें और धूप से बचाव करें। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन

-
शाम को तेज हवाओं और बूंदाबांदी से बदला मौसम
शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इससे दिनभर की चिपचिपी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली और मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें