फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 डिग्री के पार, अत्यधिक गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है। अत्यधिक गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहेे हैं। बृहस्पतिवार को पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप होने के साथ गर्म हवा ने भी पसीने छुड़ा दिए। वहीं बिजली के लंबे कट लगने की वजह से भी लोग परेशान रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आने-जाने का समय तय किया हुआ है, ऐसे में दिन या रात को बिजली जानेे के बाद लोगों को काफी परेशानी होती हैै।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय पंखे से निकलने वाली हवा भी गर्मी का अहसास करा रही थी और पसीना नहीं सूख पा रहा था। गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण पहले ही बाजार में कम खरीदार पहुंच रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह के समय बाजारों में थोड़ी बहुत चहल-पहल दिखी, लेकिन दोपहर को सड़कें व बाजार लगभग सुनसान ही दिखाई दिए। रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, क्योंकि रात 12 बजे भी तापमान लगभग 31 डिग्री रहता हैै। वहीं 3 बजे लगभग 28 डिग्री और सुबह 5 बजे सबसे कम 26 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं दिन निकलने के साथ ही गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देती है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा राज्य में 30 अप्रैल तक गर्मी ऐसे ही सताएगी, लेकिन 1-2 मई को तेज हवा चलनेे एवं कई जगह हल्की बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें