फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11.55 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने पर मर्चेंट प्लाजा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को निगम की टैक्स विंग ने सेक्टर-88 स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया। निगम के अनुसार, प्लाजा पर करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा था। बकाया राशि जमा कराने के लिए प्लाजा प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी इमारत को सील किया। टीम में नवीन, नितेश और मनीष समेत टैक्स विंग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले अन्य बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिहायशी टावरों की भी जांच की जा रही है। लंबे समय से टैक्स बकाया रखने वालों को पहले नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें