फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कक्षा में पढ़ाई के तरीके पर नजर 356 स्कूलों में पहुंचकर मेंटर्स ने परखा शिक्षण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह महीने में 2098 कक्षाओं का किया अवलोकन, 484 शिक्षकों ने दिए सुझाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने के बजाय बच्चों को विषय कितनी अच्छी तरह समझ आ रहा है, अब इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रभावी कक्षा अवलोकन (ईसीओ) कार्यक्रम के तहत जिले के 356 सरकारी स्कूलों में पिछले छह महीने के दौरान कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 47 मेंटर्स ने 2098 कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई के स्तर का आकलन किया और 484 शिक्षकों को शिक्षण पद्धति में सुधार के लिए सुझाव दिए।
कक्षा अवलोकन के दौरान मेंटर्स ने देखा कि शिक्षक किस तरीके से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। बच्चे पाठ को समझ पा रहे हैं या नहीं, कक्षा में उनकी भागीदारी कितनी है और पढ़ाई के दौरान किन विषयों में उन्हें परेशानी आ रही है। इसके आधार पर शिक्षकों को जरूरी सुझाव दिए गए, ताकि वे अपनी पढ़ाने की शैली में बदलाव कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की कमियां निकालना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षण के लिए सहयोग देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया जा रहा मार्गदर्शन : हरियाणा में वर्ष 2009 से कक्षा अवलोकन और शिक्षकों को मार्गदर्शन देने की व्यवस्था चल रही है। इसके तहत कक्षा एक से तीन तक निपुण कक्षा अवलोकन उपकरण और कक्षा चार से आठ तक ईसीओ उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। इनके माध्यम से कक्षा में पढ़ाई के स्तर और विद्यार्थियों की समझ का आकलन किया जाता है।

प्रदेश स्तर पर अब तक 60,373 कक्षाओं में पढ़ाई की जांच की गई है। इस दौरान 13,199 शिक्षकों को सहयोग दिया गया और 8145 स्कूलों का दौरा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें