गुरुग्राम। सेक्टर-52 के आरडी सिटी स्थित एक घर में चोरी के मामले में आरोपी साजन उर्फ कालू को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता, चोरी के सामान की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य आपराधिक मामलों को देखते हुए जमानत देने से इन्कार किया।
विज्ञापन
इसी साल 25 अगस्त को सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में सिमरन ने बताया कि 24 अगस्त को वह और उनके पति घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी की घर का मुख्य गेट तोड़कर 60 हजार रुपये नकद, 200 अमेरिकी डॉलर, सोने-हीरे के जेवर के साथ ही चार घड़ियां चोरी हो गईं। संवाद