फिरोजपुर झिरका। पिछले तीन वर्षों से शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर रह रही एक मानसिक दिव्यांगता की शिकार युवती को आखिरकार सुरक्षित ठिकाना मिल गया। समाजसेवियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से उसे दिल्ली स्थित ‘अपना घर आश्रम’ भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने कई बार युवती की स्थिति पर चिंता जताते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग उठाई थी। मामला डीएसपी अजायब सिंह और एसडीएम लक्ष्मी नारायण के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व उनकी टीम ने युवती को सिविल अस्पताल फिरोजपुर झिरका में मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचाया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली से आई संस्था की टीम को युवती सौंप दी गई। इस कार्य में आम आदमी पार्टी के नेता वसीम जाफर सहित कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि युवती अंबेडकर चौक व बस स्टैंड के आसपास रहती थी। संवाद