फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों ने आईएमटी रोजका मेव में काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के आईएमटी रोजका मेव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे किसानों के तेवर उग्र होते जा रहे हैं। किसानों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य के लिए आई एचएसआईआईडीसी की टीम का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में किसान मौके पर इकट्ठा हो गए और काम का जोरदार विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, लेकिन किसानों ने किसी की नहीं सुनी और काम को पूरी तरह रुकवा दिया। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी अधिग्रहित की गई 400 एकड़ जमीन का पूरा मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब 9 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें