फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के संबंध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपनी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने जिला प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता मेंप्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर एक नोटिस उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा है।

कर्मचारी सभी सरकारी विभागों को निजीकरण एवं ठेका प्रथा मुक्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, खाली पड़े सभी पदों को पक्की भर्तियों से भरने, सभी विभागों में कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जाएंगे।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए फिलहाल में ही एक फैसला दिया है। इसमें माननीय न्यायालय ने आदेश दिया है कि जो कच्चे कर्मचारी 1993, 1996, 2003 एवं 2011 की पॉलिसी में पक्के होने से बच गए हैं। उन सभी कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। इसके साथ-साथ जिन कच्चे कर्मचारियों को कार्य करते हुए 10 साल हो गए हैं। उन सभी को एक मुक्त रेगुलर पॉलिसी बनाते हुए पक्का करना चाहिए। दुर्भाग्यवश आज तक हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के समान काम समान वेतन के फैसले को भी लागू नहीं किया है। जो कि कहीं ना कहीं संविधान के अनुसार समानता के अधिकार का हनन है।
विज्ञापन



आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुग्राम जिला के प्रभारी जोगेंद्र करोंथा, सुरेश नोहरा, जिला गुरुग्राम के पूर्व प्रधान देवी सिंह पंवार, रामनिवास ठाकरान, उमेश खटाना, बिजली कर्मचारी नेता अमरजीत जाखड़, नगर पालिका कर्मचारी संघ से राजेश, महेश, ललित, प्रेमपाल, सुशीला, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राजेंद्र अहलावत आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें