गुरुग्राम। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम में उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित प्रशिक्षण मॉड्यूल को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह अपनी तरह की पहली कार्यशाला थी, जिसका आयोजन मनोज यादव, महानिदेशक, हिपा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में छह प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों एम्स से डॉ. नंद कुमार, एनआईटी कुरुक्षेत्र से प्रो. विका सहित राज्यभर के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के 25 प्राचार्य एवं संकाय सदस्य शामिल हुए। विचार-विमर्श माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, राष्ट्रीय टास्क फोर्स तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी परामर्श एवं ढांचे पर आधारित रहा, जिसमें रोकथाम, संवर्धन तथा संस्थान-आधारित रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। संवाद