फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव और महाजाम पर बने मीम, सरकार पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोमवार, मंगलवार और अब बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कें वेनिस की तरह नहरों जैसी नजर आईं और 18 किमी लंबा जाम लगा। उसके बाद से हर दिन सोशल मीडिया गुरुग्राम की दुर्दशा पर मीम से भर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसे गए हैं।



नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते
मिलेनियम सिटी की पहचान वाले गुरुग्राम में सोशल मीडिया यूजर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सवाल उठा रहे है। लेखक सुहेल सेठ ने तंज कसा कि लगता है डिज्नीलैंड आ ही गया है। 11 साल से इस राज्य को चला रहे हैं। इसके लिए तो आप नेहरू को दोष नहीं दे सकते। खट्टर-सैनी क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा गुरुग्राम
गुरुग्राम की दुर्दशा पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने वीडियो पोस्ट की जिसमें जलभराव और करोड़ों के फ्लैट वाले गुरुग्राम में ट्रिपल इंजन सरकार पर कटाक्ष किए गए। गूगल और एक्स पर गुरुग्राम जाम और पानी भरने के वीडियो के कारण ट्रेंड कर रहा है। हर तीसरी पोस्ट गुरुग्राम को लेकर की गई है। विपक्षी नेताओं ने गुरुग्राम के मंत्री, विधायक, सांसद और मेयर के लापता होने को लेकर पोस्ट की। पोस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मनोहर लाल और प्रदेश सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह के काम पर सवाल उठाए गए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें