आसपास के सभी गांवों में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को कई गांवों के जिम्मेदारों की बूचड़खानों के विरोध में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि आसपास के सभी गांवों में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को इकट्ठा कर महापंचायत की जाएगी।
जिम्मेदारों ने फैसला लिया है कि 26 अक्टूबर को चौधरी जब्बार बुखारका की अध्यक्षता व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक जिम्मेदारों की मौजूदगी में बूचड़खानों के विरोध में एक ऐतिहासिक महापंचायत की जाएगी। उन्होंने 36 बिरादरी से अपील करते हुए कहा है कि कौम की नस्ल, जमीन और फसल बचाने की लड़ाई में सभी लोग एकजुट होकर शामिल हों। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर वहाब ने बताया कि अब तक जिले में 32 बूच़डखानों के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि नौ बूचड़खाने जिले में संचालित किया जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में करीब 19 गांवों के पर्यावरण और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में संचालित बूचड़खानों को बंद करने के लिए पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीम गठित कर बूच़डखानों की जांच भी कराई। हालांकि अभी तक बूच़डखानों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
फोटो कैप्शन- बैठक में भाग लेते जिम्मेदार।