फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एमसीजी ने चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से एंटी स्मोग गन से किया जा रहा पानी का छिड़काव। स्त्रोत- निगम
विज्ञापन
प्रमुख चौराहों पर एंटी-स्मॉग गन से छिड़काव, बस स्टॉप और फुटपाथों की मशीनों से धुलाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर एंटी-स्मॉग गन संचालित की जा रही हैं। वहीं, बस स्टॉप और फुटपाथों की मशीनों से धुलाई कराई जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर नजर रखी जा रही और चालान कार्रवाई की जा रही है।
निगम की टीमें हीरो होंडा चौक, श्याम बाबा चौक, उमंग भारद्वाज चौक और मेदांता रोड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन का संचालन कर रही हैं। इसका उद्देश्य हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करना और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण करना है। व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए इन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन से जुड़े स्थलों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की टीमें बस स्टॉप और फुटपाथों की मशीनों से धुलाई कर रही हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। निगमायुक्त डॉ. पंकज के निर्देश पर नो-स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोककर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को तंबाकू के धुएं से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुले में कचरा न जलाएं, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें