फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर कैंप में भाग लेंगे दिव्यांग विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिव्यांग विद्यार्थी प्रकृति का अहसास दिलाने, टीम भावना, साहस और आत्मविश्वास पैदा करने के लिए एडवेंचर कैंप में भाग लेंगे। हरियाणा समग्र शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरुग्राम जिले के विद्यार्थियों का कैंप 5 से 9 मार्च तक पंचकूला की मोरनी हिल्स पर लगेगा। इसमें जिले के 22 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ कक्षा छह से आठ तक के दो स्पेशल टीचर, एक एपीसी साथ जाएंगे।
विज्ञापन

इस गतिविधि पर खर्च होने वाला बजट जारी कर दिया गया है। प्रदेशभर के लिए यह कैंप 28 फरवरी से 24 मार्च तक चलेंगे। इसमें 550 विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी जिलों को चार बैच में विभाजित किया गया है। कई जिलों का कैंप मनाली में भी होगा।
स्पेशल शिक्षक अंजू ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए यह बेहतरीन प्रयास है। जिले के 22 विद्यार्थियों का विभिन्न कैटेगरी में चयन किया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी संगीता चौधरी ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के एडवेंचर कैंप के लिए जिले के विद्यार्थी जाएंगे। स्पेशल शिक्षकों द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें