फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे पढ़ी जाएगी सामूहिक नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। ईद उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा के नमाज की तैयारियां हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। राजीव चौक स्थित ईदगाह मस्जिद में सुबह सात और आठ बजे और सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे बकरीद की सामूहिक नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद पर कुछ लोग आपस में मिलजुलकर कुर्बानी के लिए बकरा खरीदते दिखाई दिए। सदर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी समुदाय के लोग बकरीद के लिए खाद्य सामग्री खरीदते दिखाई दिए। जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद का कहना है कि मुस्लिम समुदाय अन्य समुदायों के लोगों का ध्यान रखते हुए ईद-उल-अजहा के पर्व को मनाएं। जिले की सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा के दिन नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि इस त्योहार को अमन-चैन के साथ मनाएं। कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न छोड़ें ताकि किसी को उनसे कोई परेशानी न हो और किसी की धार्मिक आस्था आहत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें