फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकाबपोश लुटेरों ने सेक्टर-23 में शिक्षक के घर पर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन






पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना के अंतर्गत सेक्टर-23 में 6/7 फरवरी की रात को नकाबपोश तीन लोगोें ने हथियार के बल पर एक शिक्षक व उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया व लूटपाट की। नकाबपोश बदमाश घर से करीब एक लाख रुपये नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने लूटपाट मामले में रविवार को पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पालम विहार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4), 311 331(4), 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-23 निवासी नीतीश ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6/7 फरवरी की रात को अपनी मां के साथ भूतल पर बने कमरे में सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी व बेटा पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे तीन नकाबपोश लोग घर के सामने की तरफ से खिड़की से अंदर घुसे थे। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश डंडे व सरिया लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

घर में घुसकर बदमाशों ने नीतीश ग्रोवर व उसकी मां को डंडों व सरिया से पिटाई करने की धमकी देकर बंधक बना लिया और नकदी व गहने लूटकर भाग गए। वारदात के बाद नीतीश ग्रोवर व उनका परिवार काफी डरा हुआ था तो उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। एक दिन बाद रविवार को पालम विहार थाने में जाकर घटना के बारे में बताया और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी। बताया जा रहा है कि बदमाश घर से झुमके, अंगूठियां सहित अन्य गहने व करीब एक लाख रुपये नगदी लेकर गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बदमाशों द्वारा लूट करने के बारे में काफी देरी से जानकारी दी। समय रहते जानकारी देते तो बदमाशों को पकड़ना आसान होता। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार से लूटे गए गहनों व नगदी के बारे में जानकारी ली जा रही है। - मंजीत, एसीपी उद्योग विहार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें