फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कई स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को कई जगह कार्यक्रमों में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम गुरुग्राम स्थित जॉन हॉल स्थित शहीद स्मारक, पटौदी स्थित शहीद स्मारक और कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक कमांडो आजाद सिंह के गांव मुमताजपुर व बिजेन्द्र सिंह के गांव दौलताबाद कुणी में हुआ। इस दौरान शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश के लिए जान न्योछावर कर मां भारती की गोद में शहीद सदा के लिए सो गए।
विज्ञापन

जॉन हॉल में पुलिस शहीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड मेजर जनरल डा. रंजीत सिंह, शहीद बिजेंद्र सिंह के भाई राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष आरएल शर्मा एडवोकेट, महासचिव दीपक मैनी, सचिव अमन गुप्ता, बनवारी लाल शर्मा, मिसेज हरियाणा 2018 रितु कटारिया, गुंजन मेहता, तिलक बंगागांव मुमताजपुर निवासी शहीद लांस नायक कमांडों आजाद सिंह आदि भी मौजूद थे। इस मौके पर डा. रंजीत सिंह ने कहा कि शहीद किसी विशेष समुदाय या जाति का नहीं होता, वह पूरे देश की धरोहर होती है। इसलिए शहीद का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।
पूर्व सैनिकों ने पटौदी सीएसडी कैंटीन के मैनेजर कर्नल लेखराज के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर कर्नल लेखराज व टेसवा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि शहीद देश के लिए अपनी जान न्यौछावर मां भारती की गोद में हमेशा-हमेशा के लिए सो गए। देश की जनता उन्हें कभी भुला नहीं पाएगी एवं हम सभी शहीदों को हृदय की गहराइयों से नमन करते है।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पटौदी खंड के गांव दौलताबाद कुणी के वीर शहीद बिजेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर उनके पिता जगमाल यादव व भाई राजेश यादव सहित आसपास गांव के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं गांव मुमताजपुर में शहीद लांस नायक कमांडो आजाद सिंह की प्रतिमा पर उनकी माता कमला देवी, पत्नी सुशीला देवी सहित अन्य परिजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सोहना खंड के गांव रिठौज में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जजपा नेता चौ. रोहताश खटाना रिठौजिया ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की बदौलत ही आजादी की खुली हवा में फल फूल रहे है, क्योंकि जब हम आराम की नींद सो रहे होते है, तब हमारे सैनिक सीमाओं पर चौकन्ना रहकर सीमाओं की रक्षा करते है। वहीं सोहना में ही हरियाणा युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेतन डागर ने एक कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी घुसपैठियों ने वर्ष 1999 में श्रीनगर राजमार्ग के सामने ऊंची चोटियों पर अपने अड्डे बना लिए थे। मई से जुलाई माह तक चली इस लडाई में सेना ने इन घुसपैठियों को भारतीय सरजमीं से खदेड़ दिया था।
गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क में पूर्व सैनिकों व स्थानीय लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को कार्यक्रम के संजोजक राजेश पटेल की अगुवाई में याद किया। इस दौरान रिटायर्ड कैप्टन बीर सिह, बलवान सिह फौजी, राजपाल फौजी, मुकेश फौजी, बलवान सिंह फौजी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें