फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के हाउस कीपिंग स्टाफ को नहीं मिला दो महीने का वेतन, हड़ताल

Sun, 26 Jul 2020 08:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के हाउस कीपिंग स्टाफ को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। बिल्डर वेतन देने की बजाय श्रमिकों को तारीख पर तारीख दे रहा है। इससे खफा होकर रविवार को हाउस कीपिंग स्टाफ ने हड़ताल कर दी। इससे सोसाइटी में साफ सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन


फ्लैट की टंकियों में पानी नहीं पहुंचने समेत लिफ्ट भी बंद हो गई। सोसाइटी निवासियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बिल्डर से बात की। बिल्डर ने उन्हें तीन दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया है।

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बिल्डर को उन्होंने दो साल का मेंटेनेंस शुल्क एडवांस दिया हुआ है। सोसाइटी में करीब 20 लोगों का स्टाफ लगा हुआ है जो साफ-सफाई के साथ टंकी में पानी भरना, लिफ्ट चलाना, बिजली आपूर्ति सुचारू रखते हैं। यह पिछले सप्ताह से कार्य करने में आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन


लोगों ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने वेतन न मिलने की बात कही। इस पर लोगों ने बिल्डर से बात की। बिल्डर ने दो दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया था। श्रमिकों को वेतन मिलने की तारीख मिल गई जिसके बाद वह काम पर लौट गए, लेकिन रविवार तक बिल्डर ने श्रमिकों को वेतन नहीं दिया। गुस्साए श्रमिकों ने शनिवार देर शाम से काम बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने बिल्डर से बात की। बिल्डर ने बुधवार तक श्रमिकों का वेतन देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें