फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट, काफी दिन से बीमारी से परेशान थी युवती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना के अंतर्गत बेहरामपुर गांव में 26 मई की रात को एक विवाहिता ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान झांसी, उत्तर प्रदेश के कपासी गांव निवासी दीक्षा (19) के रूप में हुई है। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी धौरा गांव निवासी सुमित के साथ हुई थी। दंपती 15 दिन पहले ही गुरुग्राम आए थे और दोनों दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते थे। मृतका के पति सुमित ने बताया कि वे 26 मई की रात करीब 9:30 बजे अपने कमरे के बाहर ही अन्य लोगों साथ बैठे थे। उनकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद किया था। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पिछले काफी समय से बीमारी के चलते परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मायके वालों व पति के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। प्राथमिक जांच में बीमारी के कारण परेशान होना ही आत्महत्या का कारण लग रहा है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - विजय, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-65 थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें