फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फुटपाथों पर सज गए बाजार, जर्जर रास्ते पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में कहीं टूटे फुटपाथ तो कई अस्थायी दुकानदारों ने कर रखा है कब्जा
विज्ञापन

- अधिकतर फुटपाथों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे शहरवासी

दिनेश कुमार

गुरुग्राम। साइबर सिटी की सड़कों पर जहां एक ओर फुटपाथों की हालत जर्जर है, वहीं कई जगह कचरा पसरा पड़ा है। इसके अलावा कुछ फुटपाथों पर बाजार भी सज चुके हैं, जिस वजह से राहगीर इन फुटपाथों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
टूटे फुटपाथ और अतिक्रमण के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल आने-जाने वालों को रोड पर चलना पड़ता है। रोड पर वाहनों के साथ चलने के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। टूटे फुटपाथ व फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर जीएमडीए बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है और न ही इस कारण हो रही लोगों की परेशानी को समझ रहे हैं। टूटे हुए फुटपाथों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। लोग टूटे हुए फुटपाथ पर चलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-56 रेड लाइट से आर्टिमिस अस्पताल की ओर आने वाली सेक्टर-52 से 57 की डिवाइडिंग रोड के दोनों ओर के फुटपाथ टूटे पड़े हैं, जिस पर चलना बहुत ही मुश्किल है। वहीं, आरडी सिटी माॅल से कन्हई चौक तक फुटपाथ पुरा क्षतिग्रस्त है। सेक्टर-44 रोड पर कन्हई मंदिर से लेकर रमादा होटल चौक तक टूटा पड़ा है। इससे लोगों को फुटपाथ पर चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-27 रोड पर लोगों द्वारा मटके व फल बेचे जा रहे हैं। वहीं, सेक्टर-38 रोड पर मेंदाता अस्पताल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक फुटपाथ पर जूस, बिरयानी, रोटी की रेहड़ियां आइसक्रीम, चाय आदि की दुकानें लगाकर पूरा बाजार ही बना दिया गया है। फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण के कारण आने जाने वाले लोग वाहनों के साथ सड़क पर चलने को मजबूर हैं।



क्या कहते हैं लोग
आरडी सिटी में व आरडी मॉल में सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। फुटपाथ सारा खुदा व टूटा पड़ा है। रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके चलते पैदल चलने वालों को वाहनों के साथ से निकलने में जोखिम उठाना पड़ता है। - प्रवीन कुमार, आरडी सिटी
सेक्टर-52, सेक्टर-57, सेक्टर-56 में घरों में काम करने वाले लोग काफी संख्या में यहां से पैदल निकलते हैं। टूटा हुआ फुटपाथ होने के कारण कई बार महिलाएं व बुजुर्ग लोग गिर जाते हैं। गिरने के कारण उनको चोट भी लग जाती है। - हरबीर डागर, सेक्टर-52
विज्ञापन

-



क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जहां पर भी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है उसे भी जल्द हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण बिल्कुल भी सहन नहीं होगा। प्रशासन रोड के साथ लोगों को सुविधाजनक रास्ता ही देती है, जिससे लोगों की जान को खतरा न रहे। - आरएस बाठ, डीटीपी, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें