सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का हुआ गठन, संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लक्ष्मी गार्डन कालोनी के समर्पण मित्र मंडल परिवार के सदस्यों की रविवार को बैठक हुई। बैठक में मंडल के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से मनोहर लाल पटवारी को मंडल का प्रधान बनाया गया।
समर्पण मित्र मंडल के प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि बैठक के दौरान गगन दुआ और राज अहुजा को उप प्रधान बनाया गया। जबकि अनुराग अग्रवाल, गुलशन दुआ को महा मंत्री बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर संजय को चुना गया। प्रचार मंत्री पद के लिए हिमांशु वर्मा चुने गए। सलाहकार समिति में सुरेन्द्र दुआ, रमेश दुआ, पार्षद कपिल दुआ, राम गुप्ता, पवन कौशिक को रखा गया है। जबकि कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्यों में दीपक कुमार, मुकेश अहुजा, सुधीर कुमार, हर्षित मुजांल, सागर सपड़ा, नितिन मुंजाल आदि शामिल हैं।