फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समालखा विधायक व पुन्हाना विधानसभा प्रभारी मनमोहन भड़ाना पहली बार पहुंचे पुन्हाना

Sat, 02 Aug 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। भाजपा हाईकमान द्वारा समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना को पुन्हाना विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद शनिवार को उनका पहला पुन्हाना दौरा रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भड़ाना का जोरदार स्वागत किया। पूर्व भाजपा प्रत्याशी एजाज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भड़ाना का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, धर्मवीर सैनी और जुबेर खान भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान स्थानीय मौजिज लोगों ने विधायक भड़ाना को शहर की समस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ा एक मांग पत्र सौंपा। इसमें जलभराव, टूटी सड़कें, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रमुख मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि पुन्हाना के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी कड़ी में पुन्हाना की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। भड़ाना ने बीडीपीओ कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें