फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुबई में पाकिस्तानी बॉक्सर को हराकर मनीष ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दुबई में आयोजित मुक्का बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे जिले के मनीष शर्मा का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में मनीष ने पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी। ग्रामीणों ने मनीष की जीत को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि मनीष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि दुबई में मुकाबला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्हें अपनी तैयारी और मेहनत पर पूरा भरोसा था। उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना था। पाकिस्तानी बॉक्सर को हराकर पदक हासिल करना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। मनीष ने कहा कि भविष्य में भी वह मेहनत जारी रखेंगे और देश के लिए और पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें