फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो सड़क हादसों में दो लोग घायल, वाहन चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्योग विहार और सेक्टर-14 थाना पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों की पहचान में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घटनाएं छह नवंबर की रात हुई थीं। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने 10 नवंबर को उद्योग विहार और सेक्टर-14 थाने में संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पहले मामले में दिल्ली के कराला निवासी रिषभ ने उद्योग विहार थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि वह उद्योग विहार फेज-1 स्थित निजी कंपनी में काम करता है और दीप पीजी में रहता है। छह नवंबर की रात करीब 12 बजे वह दोस्तों हरि और मयंक के साथ पैदल पीजी जा रहा था। एलवाईएनएक्स कैफे के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। इससे उसके पैर और कमर में गंभीर चोट आई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सुशांत एन्क्लेव निवासी मयंक कंवरा ने बताया कि छह नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह स्कूटी से कार्यालय से घर लौट रहा था। राजीव नगर में मदन आटा चक्की के पास एक बाइक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार दो युवक मदद करने के बजाय मौके से भाग गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया।
कोट-
दोनों हादसों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहनों की पहचान कर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें