फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के किसानों ने भरी हुंकार: गुरुग्राम से दिल्ली कूच की तैयारी, पीएम आवास तक पैदल मार्च; ये हैं मांग

Mon, 19 Feb 2024 08:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पास मानेसर के किसान 20 फरवरी को दिल्ली कूच करने वाले हैं। तहसील कार्यालय में दक्षिणी हरियाणा किसान खाप समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
किसानों का दिल्ली कूच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर जहां एक तरफ किसानों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मानेसर में किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। लेकिन इन किसानों की मांग अलग हैं। जमीनों का अधिग्रहण किया गया था तथा अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पैदल मार्च करेंगे। 

विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच मानेसर और इसके आसपास के किसान दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। इन किसानों में वह किसान शामिल होंगे। जिनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को किसानों ने तहसील कार्यालय में दक्षिणी हरियाणा किसान खाप समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया।

किसान नेता रोहतास प्रधान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बताया गया कि मानेसर के आसपास के गांवों की जमीनों का जो अधिग्रहण किया गया था, जिसमें 1810 एकड़, 1128 एकड़, 162 एकड़ व 912 एकड़ जमीन वाले गांवों के किसानों को अब संगठित होकर संघर्ष करना होगा। 
विज्ञापन

किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 20 फरवरी मंगलवार को धरना स्थल पर सभी संगठन एकत्र होकर शांतिप्रिय पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि किसानों के चल रहे आंदोलन का वे समर्थन करते हैं तथा वे संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। इस बैठक में रामानंद, कैलाश व अन्य किसान नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें