फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेन से पैर फिसलने से व्यक्ति का हाथ कटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते हुए हुआ था हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर 7 अप्रैल की रात को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सेक्टर-9 स्थित भवानी एंक्लेव निवासी धर्मेंद्र कुमार (47) के रूप में हुई है। उसके पास दिल्ली के सदर बाजार से गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन की टिकट मिली थी। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रात को धर्मेंद्र कुमार एक पैसेंजर ट्रेन में आया था। बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन रुकी थी। ट्रेन चलने के दौरान वह खिड़की में चढ़ने लगा तो पैर फिसलकर नीचे गिर गया और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में गिर गया। इससे उसका हाथ कटने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 अप्रैल की सुबह करीब 3.20 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि मृतक के परिवार वालों व अस्पताल प्रबंधन के बीच उसके इलाज पर हुए खर्च को लेकर हंगामा हुआ था। प्रबंधन ने इलाज पर करीब 2.15 लाख रुपये का बिल बनाया था, जबकि परिवार वालों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। जिस कारण बुधवार देर शाम को ही शव मिल सका था। जीआरपी से जांच अधिकारी एसआई बाबू लाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें