दो युवक तो सन रूफ खोल गाड़ी के ऊपर बैठकर डांस करते दिखे जबकि एक युवक पैर से दरवाजा खोलकर काले रंग की स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ा रहा है। स्टंट करने वाले युवकों ने खुद ही वीडियो शूट करके अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर ये वीडियो अपलोड किए हैं। स्टंटबाजी की वीडियो शाम के वक्त की है, जहां बजघेड़ा रोड पर काफी सारे युवा अपनी गाड़ियों के साथ दिखाई दे रहे हैं, कुछ युवक वहां भी अपने वीडियो बना रहे है और कुछ सेल्फी लेते नजर आ रहे है।
हरियाणवी सांग ‘जितने भी से बैठे रे मेरा गला गाड़ी में कोई संत महात्मा कोनी र चंबल के डाकू से...’ गीत के साथ यह वीडियो डाला गया है। वीडियो के एक हिस्से में पहले एक युवक काले रंग की चलती हुई गाड़ी से बाहर आकर यह गाना गा रहा है। फिर, दूसरे ही दो युवक गाड़ी का सन रूफ खोकर ऊपर बैठकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।
इसमें ‘आधी रात न रोडा ऊपर टोल तोड़ ते हांडे थे...’ गाना बज रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार से हाईवे पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो को दौड़ा रहा है। युवक ने अपने पैर से स्कार्पियो को दरवाजा खोल रखा है। युवक ने पंजाबी गाना लगाकर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि स्टंटबाजी की वीडियो किस स्थान का है, इसकी जांच कराई जाएगी। स्टंटबाजी करके यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।