फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम: गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला को ब्लैकमेल कर युवक ने की दरिंदगी

Fri, 19 Mar 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत सीनियर एनालिस्ट से दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। वहीं, पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत डीएलएफ फेज-3 थाने में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से यूपी की रहने वाली एक युवती ने डीएलएफ फेज-3 पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा कि वह मल्टीनेशन कंपनी में बतौर सीनियर एनालिस्ट है। वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती अजय नामक युवक के साथ हो गयी। इसके बाद अक्सर दोनों का मिलना-जुलना हो गया। इसी दौरान वह दोनों लखनऊ घूमने गए थे। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई। आरोपी युवक ने उससे शादी का वादा किया। लेकिन इसी दौरान उसे पता चला कि युवक कोई नौकरी नहीं करता। पीड़िता ने युवक को नजरंदाज करना शुरू कर दिया। 

आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे मिलने के बहाने से बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे पीकर वह बेहोश हो गयी। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिये और ब्लैकमेल किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार आरोपी युवक फोटो वायरल करने की धमकी देता आ रहा था। जिससे तंग आकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें