फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एचआईवी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में खोले गए एआरटी सेंटर को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नृत्य कर? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी (एचएसीएस) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वीणा सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एंटी रिट्रो वायरल थैरेपी (एआरटी) सेंटर का शुभारंभ किया। इससे अब एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो वायरस) से पीड़ित मरीजों को इस नागरिक अस्पताल में ही बेहतर इलाज मिलेगा। अभी तक एचआईवी मरीजों को पीजीआई रोहतक व दिल्ली के अस्पतालों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

एआरटी सेंटर खुलने के बाद न सिर्फ गुुरुग्राम बल्कि दिल्ली एनसीआर व आसपास के एचआईवी मरीज सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के द्वितीय तल पर कमरा संख्या-311 में इलाज करा सकेंगे। हालांकि, अभी तक इस अस्पताल में लिंक एआरटी सेंटर चल रहा था, जहां एचआईवी मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही थी लेकिन पहली बार जांच के लिए मरीजों को पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था। अब इससे निजात मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 2020 में जिले में 87 नए मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हुई है, जिसमें से 80 का सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। इनमें से 6 मरीज टीबी से भी ग्रस्त पाए गए हैं।
जल्द ही खुलेगा सीडी-4 सेल काउंटर
2019 में 139-142 एचआईवी मरीज सामने आए थे। खास बात यह है कि टीबी से ग्रस्त एचआईवी मरीजों का भी एआरटी सेंटर में इलाज होगा। स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी की मुख्य जांच के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में जल्द ही सीडी-4 सेल काउंटर भी शुरू करने का दावा किया है। सीडी 4 खून की जांच है, जिसके जरिए एचआईवी के स्तर का पता लगाया जाता है। इस दौरान एचआईवी के प्रति जागरूकता के लिए नागरिक अस्पताल परिसर में किन्नरों ने नृत्य भी किया। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा जाखड़, डॉ. विनीत, डॉ. स्वेता व एआरटी काउंसलर डॉ. अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें