न्यू कॉलोनी थाना इलाके में रविवार रात हुई वारदात,
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना इलाके की मनोहर नगर कॉलोनी में पटाखे जलाने के दौरान हुए विवाद में सिर पर ईंट लगने से युवक की मौत हो गई। आरोप है कि मृतक 30 साल के मिथुन को छत पर खड़े दूसरे पक्ष के लोगों में से किसी ने ईंट फेंककर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिथुन मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और गुरुग्राम में प्लंबर का काम करता था। रविवार रात करीब 11 बजे वह दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान वह फोन पर बात करने छत पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरी छत पर खड़े लोगों ने उसकी पटाखे को लेकर कहासुनी हो गई और दूसरे पक्ष के लोगों में से किसी ने ईंट उठाकर मिथुन को मार दी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि देर शाम तक मृतक के परिवार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। पुलिस टीम उनके साथ मौजूद है और बयान लेने की कोशिश की रही है। इसके आधार पर ही हत्या या हादसे की कार्रवाई की जाएगी।