फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिग्नेचर ग्लोबल सिटी सोसाइटी में रद्द हुआ फ्लैट, हरेरा ने किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। समय से रुपये न देने पर सिग्नेचर ग्लोबल सिटी-81 सोसाइटी में खरीदार की रद्द की गई यूनिट को हरेरा ने बाहल कर दिया है। बिल्डर तय समय में पजेशन न देने पर खरीदार को ब्याज भी देगा। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा), गुरुग्राम के चेयरमैन अरुण कुमार ने दिया है।

भिवानी निवासी राजेंद्र सिंह ने अथॉरिटी में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने स्टर्नल बिल्डकॉन के सेक्टर-81 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सिटी-81 परियोजना में एक फ्लोर बुक किया था। इसके लिए 90.15 लाख रुपये में करार हुआ। एग्रीमेंट के तहत यूनिट का कब्जा 28 फरवरी 2024 तक मिलना था, लेकिन बिल्डर तय समय पर कब्जा नहीं दे सका। परियोजना को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) 5 सितंबर 2024 को मिला। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को खरीदार को कब्जे की पेशकश की गई। नौ अप्रैल 2025 को बिल्डर ने 26.14 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने उन्हें रुपये दे दिए। उनका कहना है कि चार अक्तूबर 2025 को बिल्डर की तरफ से फिर से 14 लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर 2025 को बिल्डर ने उनका अलॉटमेंट खारिज किया। हरेरा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि आवंटन रद करने के बाद भी बिल्डर ने खरीदार से भुगतान स्वीकार किया था। इसके अलावा खरीदार कुल 91.39 लाख रुपये में से लगभग पूरी राशि का भुगतान कर चुका था। इन तथ्यों के आधार पर अथॉरिटी ने अलॉटमेंट को रद करने वाले नोटिस को अमान्य घोषित करते हुए निरस्त कर दिया।इसके साथ ही अथॉरिटी ने बिल्डर को आदेश दिया है कि 28 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 तक खरीदार से ली गई राशि पर 10.80 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से दें। खरीदार से स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद बिल्डर को से तीन महीने के भीतर खरीदार के पक्ष में कन्वेयेंस डीड निष्पादित कराकर रजिस्ट्री करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें