फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रिकेट बैट और पाइप से पिता को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा शराब पीकर अपनी पत्नी से कर रहा था मारपीट, बीच-बचाव करने आए पिता की हत्या कर दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के भीमगढ़ खेड़ी गांव में शराब पीकर नीरज (42) ने पिता गुलाब सिंह (75) को क्रिकेट बैट और पाइप से पीटकर मार डाला। आरोपी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्यारोपी नीरज की पत्नी प्रीति ने बताया कि उसका पति मंगलवार देर शाम शराब पीकर घर आया था। प्रीति के टोकने पर नीरज उसको पीटने लगा। तभी बीचबचाव करने आए पिता गुलाब पर नीरज ने क्रिकेट बैट और पाइप से हमला कर दिया। इससे गुलाब गंभीर चोटें आईं। तभी प्रीति का भाई पुलिस को लेकर आ गया। आननफानन गुलाब और प्रीति को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रीति (37) ने बताया कि उसका पति नीरज निजी अस्पताल में लाइसेंसिंग का काम करता है। वह शराब और अन्य नशे का आदी है। प्रीति ने बताया कि उसके ससुर पेशे से वकील थे। मंगलवार देर शाम नीरज शराब के नशे में घर पहुंचा था। विरोध करने पर ही उसने अपने पिता की हत्या कर दी। नीरज और प्रीति की 13 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम नीरज शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी प्रीति सिंह (37) ने नवरात्रों में शराब पीने के लिए टोक दिया था। इसके बाद नीरज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। प्रीति का बचाव करने के लिए उसका ससुर गुलाब सिंह आया तो नीरज भड़क गया और उसने अपने पिता गुलाब सिंह पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें